पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर अभियान से प्रेरित होकर जागृति संस्था के सदस्यों ने पक्षियों के लिए पार्कों में बांधे परिंडे

भास्कर अभियान से प्रेरित होकर जागृति संस्था के सदस्यों ने पक्षियों के लिए पार्कों में बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंसर की निशुल्क जांच के लिए शिविर भी लगाया

श्रीगंगानगर| जागृति ‘सेवार्थ की पहल’ संस्था की ओर से रविवार को वार्ड नंबर 18 में निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। शिविर की विधिवत शुरुआत हुई, जिसकी अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नमिता सेठी ने की। इसके बाद तपोवन ट्रस्ट की वैन के जरिए लोगों की कैंसर संबंधी जांच की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दूषित पानी की वजह से इलाके में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसलिए सभी को सजग रहने की जरूरत है और लगातार जांच कराते रहना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर के दौरान जांच टीम कृष्ण खीचड़, कुसुम, छिंद्रपाल कौर, रवि बोस, जगदीश सोनी, अजीम अब्बास एवं शेर सिहं लावा आदि ने जांच की। संस्था अध्यक्ष संदीप बंसल, सचिव विजय मित्तल, कोषाध्यक्ष गुरमुख सिंह, शशिकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

प्रेरणा-पानी व्यर्थ बहाने की बजाए पक्षियों के काम आए

दैनिक भास्कर के अभियान से प्रेरित होकर जागृति संस्था से जुड़े लोगों ने पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे। वार्ड 18 सहित शहर के अनेक इलाकों में संस्था ने परिंडे लगाए तथा इनमें नियमित रूप से पानी डालने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने आमजन को जल बचत के प्रति प्रेरित भी किया।

जागृति संस्था ने वार्ड नंबर 18 में लगाया कैंसर जांच शिविर

खबरें और भी हैं...