श्रीगंगानगर| राष्ट्रीय मीणा महासभा की ओर से रविवार को मुख्य बस स्टैंड के सामने बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बनवारीलाल मीणा ने की। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य गोपीराम मीणा, हंसराज, धर्मवीर, महावीर की ओर से श्रीकरणपुर से थानाधिकारी विजय कुमार, कजोड़, नवनीत, हरीराम आदि का माला पहनाकर स्वागत किया गया। धर्मवीर ने भामाशाहों को सक्रिय रहने व समाज से जुड़े रहने पर विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन करते हुए युवा अध्यक्ष गोवर्धन ने निष्क्रिय मीणा सदस्यों को सक्रिय करने का संदेश दिया।