नेहरानगर में सीवरेज लाइन जाम, सड़क पर फैला पानी
श्रीगंगानगर| नेहरा नगर क्षेत्र में सीवरेज लाइन जाम है। इसके कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर चैंबरों से सड़कों पर बह रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि इस समस्या के समाधान के लिए नगरपरिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। घोटेवाला बालाजी मंदिर के पास गली नंबर एक के निवासी वैद्य हेतराम सुथार ने बताया कि दो साल पहले क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद से ना तो इसकी सफाई करवाई गई तथा ना ही चहल चौके पास लाइन का मिलान किया गया।