- Hindi News
- National
- खेलते खेलते घर से बीरबल चौक पहुंची 3 साल की मासूम, चाइल्ड लाइन ने परिजनों से मिलवाया
खेलते-खेलते घर से बीरबल चौक पहुंची 3 साल की मासूम, चाइल्ड लाइन ने परिजनों से मिलवाया
श्रीगंगानगर| बापू कॉलोनी की एक तीन साल की मासूम खेलते-खेलते बीरबल चौक पर पहुंच गई। मामला रविवार दोपहर का है। भारी वाहनों के शोर शराबे के कारण बच्ची को कोई अपना न दिखाई दिया तो रोने लगी। यातायात पुलिसकर्मियों ने बच्ची को सुरक्षित कोतवाली थाने पहुंचाया। पुलिस ने चाइल्ड लाइन की टीम को बच्ची सौंपकर परिजनों की तलाश में मदद ली। चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति को सूचना देकर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद परिजनों का पता चल गया। बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। तपोवन चाइल्ड लाइन अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने बताया कि बच्ची अपना नाम पता कुछ भी नहीं बता रही थी। इस संबंध में समस्त थाना पुलिस को सूचना दी और सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो वायरल की। इसी दौरान बच्ची के परिजन उसकी तलाश करते हुए जवाहरनगर थाना पहुंच गए। वहां से सूचना मिलने पर परिजन चाइल्ड लाइन कार्यालय पहुंचे और बच्ची उनको सौंप दी।