श्रीगंगानगर। शुगर मिल का बॉयलर फटने से जहरीला शीरा ब्यास नदी में बहा दिया गया था। शुक्रवार को यही पानी बहकर हरिके हैड वर्क्स तक पहुंच गया। इसके बाद पंजाब ने यही पानी राजस्थान कैनाल, सरहंंद फीडर और गंगनहर के लिए छोड़ दिया। शनिवार सुबह अथवा दोपहर तक यह पानी हमारे यहां पहुंच जाएगा।
क्या है कारण| पंजाब में बटाला के पास शुगर मिल के तीन बॉयलर लीक हो गए। इससे लीक लाखों लीटर शीरा बहकर ब्यास नदी में आ गया। नतीजा, पानी का आॅक्सीजन लेवल घट गया है। पंजाब ने शुक्रवार को यही पानी हमारी नहरों में छोड़ दिया, जो शनिवार को पहुंचेगा।
हम पर असर| डॉक्टर मानते हैं, यह पानी सेहत के लिए जानलेवा है। इसे सीधे किसी भी कीमत पर न खुद पिएं और न ही पशुओं को पिलाएं। पंजाब से राजस्थान तक हजारों जलीय जीव इससे मर चुके हैं।