पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर|सलेमपुरा के पास बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक जियाराम पुत्र राजूराम चक एक पीजीएम का निवासी था। इस संबंध में समेजा पुलिस थाना में घायल हरका राम पुत्र रामकरण नायक निवासी 1 पीजीएम ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक पर 23 पीपीडी से अपने गांव जा रहे थे। सलेमपुरा की ओर से आई कार के चालक ने तेज व लापरवाही से टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से राजकीय अस्पताल समेजा में लाया गया।

खबरें और भी हैं...