श्रीगंगानगर| एमडी कॉलेज में वाणिज्य संकाय की ओर से 22 मई को कैरियर इन कॉमर्स विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षाविद् एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को वाणिज्य विषय में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों द्वारा कैरियर एवं व्यक्तिगत उन्नति की जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। संयोजक डॉ. जसप्रीत सिंह ने बताया कि सेमिनार में भाग लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी पंजीकरण करवाने के लिए अपना नाम व कक्षा का विवरण संबंधित विभाग में जमा करा सकते हैं।