श्रीगंगानगर| गंगानगर के हालत बद से बद्तर है। अवैध शराब, रात आठ बजे बाद शराब की बिक्री, अवैध ब्रांच आदि समस्याओं ने गंगानगर को घेरा हुआ है और आम आदमी परेशान है। यह कहना है जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा का। पूनम शुक्रवार को पंचायती धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में संबोधित कर रही थी। पूनम ने कहा कि शराब के ठेकों को मतदान प्रकिया से हटाने के लिए गंगानगर संगठन की टीम काम कर रही है और बहुत जल्द अवैध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल ने बताया मतदान प्रक्रिया के लिए गुरुवार को मटीलीराठान में कार्यक्रम किया गया, वहां यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इस अवसर पर मंजू शर्मा, शेरसिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।