श्रीगंगानगर| राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक में चल रहे समाजोपयोगी एवं समाजसेवा कार्य शिविर के दौरान शुक्रवार को विद्यालय में पौधरोपण व प्लाटों में हरी घास लगाई गई। इस अवसर पर ग्रीन गंगानगर अध्यक्ष शंकर सलूजा ने घास उपलब्ध करवाई। इस दौरान शिविर प्रभारी सुमिता चंदेल, शशि पांडे, विनिता, विजयलक्ष्मी, प्रियारानी, सुरेश नागर, वेद पाहवा सहित शिविर में संभागी छात्राएं उपस्थित रहीं।