पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी यूनिवर्सिटी का सेमिनार आज, परीक्षित देंगे सवालों के जवाब

मोदी यूनिवर्सिटी का सेमिनार आज, परीक्षित देंगे सवालों के जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| बेटियों के लिए महिला शिक्षा में अग्रणी लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को निशुल्क कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार शाम 5 से रात 8 बजे तक सुखाड़िया सर्किल स्थित प्राइम रेजिडेंसी होटल में होगा। प्रथम सत्र में कॅरिअर काउंसलिंग के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित माइंडलर संस्थान के परीक्षित ढांडा छात्राओं को जयपुर स्थित फर्न होटल से वेब ब्रॉडकास्टिंग के माध्यम से सीधे रूबरू होंगे। ढांडा विशेष रूप से डिजाइन किए हुए 5 स्टेप मल्टी डायमेंशनल कॅरिअर असेसमेंट एंड काउंसलिंग सेशन द्वारा छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि माइंडलर छात्रा के काबिलियत के आधार पर उन्हें सही कोर्स को चुनने में मदद करता है और इसके लिए विशेष रूप से तैयार मशीन लर्निंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाता है। यह जानकारी शुक्रवार को मार्केटिंग एंड एडमिशन के डायरेक्टर भारत चौहान व असिस्टेंट प्रोफेसर स्कूल ऑफ डिजाइन तुषार गुप्ता ने दी। भारत के अनुसार यूनिवर्सिटी छात्राओं को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए करीब 150 से ज्यादा कोर्सेज ऑफर करती है। तुषार ने बताया कि यह काउंसलिंग जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर एवं मोदी यूनिवर्सिटी के कैंपस में आयोजित की जा रही है।

िशक्षा क्षेत्र की खबर

खबरें और भी हैं...