श्रीगंगानगर| मेदांता सुपर स्पेशलिटीज हॉस्पिटल श्रीगंगानगर की ओर से शुक्रवार को निशुल्क सिर व रीढ़ की हड्डी रोग शिविर शुरू किया गया है। शिविर 20 मई तक लगाया जाएगा। हॉस्पिटल परिसर में हृदय रोग शिविर भी शुक्रवार को शुरू किया गया, जोकि 21 मई तक जारी रहेगा। हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. हरमन लूणा ने बताया कि शिविर में सिर व हड्डी रोगों से संबंधित कुल 124 मरीजों को लाभान्वित किया गया। डाॅ. संदीप सिहाग ने मरीजों को परामर्श देकर रोगों की जांच की। हॉस्पिटल के मार्केटिंग हैड नितिन सारस्वत ने बताया कि हॉस्पिटल में चार दिवसीय हृदय रोग शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया है।
इसमें मेदांता दी मेडिसिटी गुड़गांव के विश्व विख्यात विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर ने 107 मरीजों को परामर्श दिया व उनके रोगों संबंधी जैसे सीने में भारी पन, चलने में सांस फूलना, हृदय वाहिनियों में रुकावट, कॉलेस्ट्रॉल का बढ़ना, अनियमित बीपी, हार्ट वॉल खराब होना आदि बीमारियों की जांच की गई।