पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान पेंशनर समाज ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर कहा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए

राजस्थान पेंशनर समाज ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर कहा-लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

राजस्थान पेंशनर समाज एक अभियान चला कर पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास कर रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों से संपर्क कर पेंशनर्स के लंबित वेतन निर्धारण करवाया जा रहा है तथा पेंशन विभाग से भी इनके शीघ्र निस्तारण का आग्रह किया है। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष किशन शर्मा ने बताया कि गत मीटिंग में बहुत से पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं बताई, जिनमें अधिकांश 31 दिसंबर 2015 के बाद सेवानिवृत पेंशनर्स की उनके कार्यालयों से फिक्सेशन न होने से संबंधित थीं। पेंशनर्स की समस्याओं बाबत बैंक अधिकारियों से भी संपर्क कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक टीएस गहलोत ने टाउन हॉल मीटिंग बुला कर पेंशनर्स की समस्याएं सुनी। उन्होंने बैंक अधिकारियों द्वारा पेंशनर्स को लाभान्वित करने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। किशन ने बताया कि कुछ स्थानीय समस्याओं का भी जिला प्रशासन से मिल कर शीघ्र निराकरण करवाने का प्रयास किया जाएगा।

नेहरू पार्क, हाउसिंग बोर्ड व अशोक नगर में लगाए परिंडे

इसी कड़ी में पेंशनर समाज की ओर से पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए परिंडे लगाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। नेहरू पार्क, रामलीला ग्राउंड, हाउसिंग बोर्ड मार्केट, हाउसिंग बोर्ड,अशोक नगर ए व बी के पार्कों में छायादार पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए तथा हर परिंडे की जिम्मेदारी अलग अलग लोगों को दी है। रोज परिंडों में पानी डालेंगे ओर देखभाल करेंगे। इस दौरान जेपी शर्मा, रामावतार शर्मा, डॉ. ओपी गोयल, मनोहर लाल शर्मा, उमा शंकर शर्मा, वैध प्रेमप्रकाश शर्मा, वैध ओम प्रकाश शर्मा, नरेंद्र कौशिक, विजय आनंद, श्यामसुंदर शर्मा व पार्षद संदीप शर्मा का भी सहयोग रहा है।

खबरें और भी हैं...