पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा गुरमीतसिंह बेदी का 25वां सालाना समागम 26 से, 28 को श्री अखंड पाठ का भोग पड़ेगा

बाबा गुरमीतसिंह बेदी का 25वां सालाना समागम 26 से, 28 को श्री अखंड पाठ का भोग पड़ेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक प्याऊ दो एल एल धालेवाला में समूह संगत के सहयोग से व गुरुनानक देव महाराज की 16वीं पीढ़ी बाबा कंवलजीत सिंह बेदी के नेतृत्व में साहिब गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश दिहाड़े को समर्पित बाबा गुरमीत सिंह बेदी का 25वां सालाना समागम 26 मई को मनाया जाएगा। सेवादार मुखत्यार सिंह वधावन ने बताया कि 26 को सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहिब शुरू होगा व 28 को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ेगा। समागम की जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। सभी सेवादारों की जिम्मेदारी तय की जा चुकी है।

गुरबाणी जस गाकर संगत को करेंगे निहाल : 26 से 28 मई तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक व रात 8 से 12 बजे तक चलने वाले इस समागम में रागी जत्था भाई रणधीर सिंह व रागी जत्था भाई सुखवंत सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर, रागी जत्था भाई सुखदेव सिंह, तरनतारन साहिब वाले ढाडी जत्था भाई जगदीश सिंह चंदन लुधियाना वाले, कथावाचक ज्ञानी नरेन्द्र सिंह मल्होत्रा चीका मंडी वाले, रागी जत्था भाई दयाल सिंह, हजूरी रागी गुरुद्वारा सिंह सभा धालेवाला व बाहर से आए अनेक रागी, ढाडी जत्थे गुरबाणी जस गाकर संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान संगत के लिए गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा।

जोगीवाला के रामदेव मंदिर में जागरण आज

जोगीवाला गांव स्थित लोक देवता बाबा रामदेव का जागरण शनिवार रात को मंदिर में होगा। भक्त सुभाष दास ने बताया कि जागरण 23वीं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। सेवादार मास्टर लीलाधर ने बताया कि जागरण में गायक रिछपाल धालीवाल और रमिस अमन लोक देवता के भजन और बाणी गाकर गुणगान करेंगी। जागरण की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। मंदिर में धोक लगाने श्रीगंगानगर के अलावा हनुमानगढ़ और अबोहर तहसील से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

खबरें और भी हैं...