श्रीगंगानगर| गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 28 मई से नौ जून तक गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाएगा। इस दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों वाले घरों में आशा सहयोगिनियों के जरिए ओआरएस पैकेट पहुंचाए जाएंगे। वहीं, जरूरत होने पर जिंक गोलियां भी दी जाएंगी। आरसीएचओ डॉ. वीपी असीजा ने जिलाधिकारियों की बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की। असीजा ने बताया कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त तथा कुपोषण के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने व आमजन को जागरूक के उद्देश्य से 28 मई से गहन दस्त नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा।