श्रीगंगानगर| मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा, श्रीगंगानगर की ओर से अपने राष्ट्रीय प्रकल्प ‘अमृतधारा’ के तहत भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को ठंडा मीठा जल पिलाया गया। अध्यक्ष सविता जैन ने बताया कि पुरुषोत्तम माह में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इसके मद्देनजर कोडा चौक पर छबील लगाकर राहगीरों व यात्रियों को ठंडा मीठा शर्बत पिलाया गया। इस अवसर पर सचिव सरोज घोड़ेला, प्रोजेक्ट प्रभारी संतोष नढाणी, नेहा बिड़ला, प्रिया बिड़ला, बबीता लखोटिया, अनिता गुप्ता, निधि, एकता मालपानी, सोनू अनेजा आदि उपस्थित थे।