श्रीगंगानगर| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीगंगानगर शहर व देहात के नवनियुक्त अध्यक्षों अंकुर मगलानी एवं शिवदयाल गुप्ता की ओर से शुक्रवार सुबह श्री मोती पैलेस में प्रथम प्रथम बैठक की गई है। इसमें दोनों ब्लॉकों से संबंधित पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित महिला नेत्रियां शामिल हुईं। बैठक में बताया गया कि 20 मई को सिटी गार्डन में ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ नाम से पार्टी कार्यक्रम होगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन विशेष रूप से श्रीगंगानगर आ रहे हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सहारण, मनिन्द्र कौर नन्दा, पृथ्वीपाल सिंह सन्धू, राजकुमार गौड़, इजी. शंकर पन्नू, कश्मीरीलाल जसूजा, भीमराज डाबी, कृष्ण स्याग, जगदीश जान्दू, ज्योति कांडा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।