श्रीकरणपुर| रोडवेज व लोक परिवहन बसों के समय को लेकर हुए विवाद में यात्रियों को एक घंटा परेशानी का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ते देख सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बसों को थाने ले गई। सवारियों को रोडवेज की बस में श्रीगंगानगर रवाना किया। बस स्टैंड से शुक्रवार सुबह 10:40 बजे श्रीगंगानगर के लिए राजस्थान रोडवेज का समय था। रोडवेज की बस स्टैंड से सवारियां लेकर श्रीगंगानगर के लिए रवाना हो गई। थाने में समझौते के बाद दोनों का छोड़ दिया। बस जब रेलवे स्टेशन के सामने स्टैंड पर सवारियों के लिए रुकी तो लोक परिवहन की सत करतार सर्विस के चालक परिचालक व मालिकों ने रोडवेज की बस 5 मिनट देरी रवाना होने का हवाला देते हुए रोक ली। विरोध में रोडवेज बस के आगे लेट गए। सवारियों को उतार कर लोक परिवहन सेवा की बस में बैठाने लगे।