श्रीगंगानगर| राजस्थान में जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावटी के जिलों को शामिल करते हुए अलग से मरू प्रदेश बनाने की मांग को लेकर नई धानमंडी के ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में शनिवार सुबह साढ़े दस बजे सभा होगी। अरोड़वंश ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष अजय नागपाल सोनू ने बताया कि राजस्थान देश में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला है। दो सौ विधानसभा है। इसमें मरू प्रदेश की मांग को लेकर बनाए गए मोर्चा के संयोजक जयंत मूंड, केसरसिंह राठौड़, जयवीर गोदारा, मनिंदर मान, सुरेंद्र गोदारा व दीपक नायक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुराल पक्ष पर केस दर्ज : (हनुमानगढ़) दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से बेदखल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरजीत कौर पुत्री जंगीरसिंह जटसिख निवासी वार्ड चार श्रीनगर ने परिवाद में बताया कि पति सोहनसिंह पुत्र मलूक सिंह जटसिख निवासी करीवाला जिला सिरसा व ससुराल पक्ष के चार अन्यों ने दहेज के लिए मारपीट की।