श्रीगंगानगर. भांभू काॅलोनी में प्लाॅट में लगी आग।
श्रीगंगानगर| भांंभू कॉॅलोनी में शुक्रवार सुबह खाली प्लाट में पड़े कचरे में अचानक आग लग गई। इससे आसपास के लोगो में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काॅलोनी के विपिन भटेजा ने बताया कि आग लगने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। तब मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लोगो के मुताबिक जल्द ही आग पर काबू ना पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।