पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी के साथ घर लौट रहे सिपाही के साथ जीआरपी कांस्टेबल ने किया दुर्व्यवहार

पत्नी के साथ घर लौट रहे सिपाही के साथ जीआरपी कांस्टेबल ने किया दुर्व्यवहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

प|ी के साथ घर लौट रहे सिपाही के साथ जीआरपी कांस्टेबल ने गुरुवार रात को अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित कांस्टेबल ने इस संबंध में जीआरपी थाने में शिकायत की तो मौके पर तैनात अधिकारी ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद सिपाही ने कंट्रोल रूम व कोतवाली पुलिस को इस घटना की सूचना दी। रात एक बजे कोतवाली से एएसआई लाल बहादुर सिपाही के साथ थाने पहुंचे तथा परिवाद दिया। इस पर जीआरपी ने केवल रोजनामचे में रपट दर्ज कर इतिश्री की ली। लाइन में तैनात सिपाही ने बताया कि वह जीआरपी थाने के पास किराए के मकान में रहता है। गुरुवार रात करीब दस बजे वह प|ी के साथ अपने घर लौट रहा था तो जीआरपी थाने में संतरी राम भरोसी मीणा शराब पीए हुए था। उसने अभद्रता की। रोका तो लाठी लेकर मारने के लिए पीछे दौड़ा। प|ी को घर छोड़ने के बाद जीआरपी थाने शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। आरोपी का मेडिकल करवाने की मांग की तो चौकी प्रभारी ने कहा कि वह 12 बजे ड्यूटी कर घर जा चुका है। पीड़ित सिपाही ने इस घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया है। जीआरपी चौकी प्रभारी हवलदार हरफूल स्वामी ने बताया कि सिपाही रात लगभग 11 बजे थाने में आया था। उसने शिकायत की थी लेकिन लिखित परिवाद नहीं दिया। रात एक बजे वापस आया तथा लिखित में परिवाद दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रोजनामचे में रपट दर्ज की गई है।

शिकायत पर रोजनामचे में रपट

खबरें और भी हैं...