श्रीगंगानगर| राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा ग्राम एक सी बड़ी में कोटा जिले से आई वीडीसीआरपी टीम ने ग्राम संगठन बनाकर महिलाओं को इकट्ठा किया। वीओए शैतान सिंह ने ग्राम संगठन, परियोजना व महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया। ग्राम पंचायत ओड़की के सरपंच ने ग्रामीण महिलाओं को परियोजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी गई।