पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई धानमंडी में सरकारी खरीद के गेहूं में लगी आग 170 थैले जले, शैड के नीचे पड़े थे 27 हजार बैग

नई धानमंडी में सरकारी खरीद के गेहूं में लगी आग 170 थैले जले, शैड के नीचे पड़े थे 27 हजार बैग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| नई धानमंडी में 156 नंबर दुकान के आगे शैड में रखे सरकारी खरीद गेहूं से भरे थैलों में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से 170 थैले जल गए। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने थैलों पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जले थैलों से गेहूं निकालकर अन्य थैलों में भरा गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। दुकान नंबर 156 पर किसानों से एफसीआई द्वारा खरीदे गए 27 हजार थैले पिछले डेढ़ माह से शैड के नीचे रखे हुए हैं। व्यापारी श्रीभगवान साहू ने बताया कि गेहूं खरीदे डेढ़ माह बीच चुका है, लेकिन खरीद एजेंसी के पास भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उठाव नहीं हो पा रहा है। दोपहर में दुकान पर काम करने वाले मजदूरों ने गेहूं से भरे थैलों से धुआं उठते देखा। इसके बाद अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन धुआं उठना बंद नहीं हुआ।

गनीमत रही कि समय रहते आग पर पा लिया काबू

मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से 170 थैले जले हैं। इन थैलों से गेहूं निकालकर अन्य थैलों में भरा गया है। गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो थैलों में भरा गेहूं भी जल सकता था।

खरीद एजेंसी के पास गेहूं भंडारण के लिए गोदाम की व्यवस्था नहीं है। इस कारण श्रीगंगानगर नई धानमंडी में तीन दिन से गेहूं का उठाव ठप है। मंडी में लगभग चार लाख थैले गेहूं एफसीआई द्वारा खरीदा हुआ पड़ा है। खरीद एजेंसी के पास भंडारण की व्यवस्था होने के बाद ही उठाव का काम फिर से शुरू हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...