शेट्टी आयोग की अनुशंसा लागू करने के आदेश पर खुशी
श्रीगंगानगर| न्यायिक कर्मचारियों से संबंधित शेट्टी आयोग के संबंध में सरकार की ओर से दर्ज की गई याचिका में हाईकोर्ट जोधपुर ने सरकार के एएजी को फटकार लगाई है। न्यायालय ने शेट्टी आयोग की अनुशंसाओं को तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष संजय मोदी ने बताया कि हाईकोर्ट ने सरकार की ओर से दायर डीबी अपील को खारिज कर दिया है। नवर| टाक, सुरेंद्र जोशी, रजनीश जोशी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।