पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नन्हे मुन्नों ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

नन्हे-मुन्नों ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| एल ब्लाॅक सुधार समिति के तत्वावधान में बुधवार को एल ब्लाॅक स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाटिका में गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए परिंडे लगाए गए। समिति सदस्यों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों से परिंडे बंधवाकर उन्हें प्रकृति प्रेम के लिए जागरूक किया। अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश अरोड़ा ने बताया कि परिंडे बांधने के दौरान एंजल अरोड़ा व अाराध्य बजाज ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पक्षियों के लिए अपना प्रेम दर्शाया। इसकी देखरेख करने और इसमें पानी भरने का भी जिम्मा लिया। इस मौके पर राजकुमार मुंजराल, रमेश ठकराल, नवरतन, माली हरमिंदर समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...