पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भक्तजनों ने गणपति महाराज को चढ़ाईं दूर्वा की मालाएं

श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भक्तजनों ने गणपति महाराज को चढ़ाईं दूर्वा की मालाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सेतिया कॉलोनी स्थित गली नंबर 3 में ‘हाथी वाले’ श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में पुरषोत्तम मास (अधिक मास) के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें श्री गणपति महाराज को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक दूर्वा की मालाएं अर्पित कर उनका सुंदर शृंगार किया। मालाएं अर्पित करने के लिए देर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक पं. मंशाराम मिश्र के सान्निध्य में किया गया। श्री गणेश महाराज का दूर्वा की माला से सुंदर श्रृंगार किया गया। श्री गणेश भगवान को दुर्बा की माला अति प्रिय है। मंदिर में यजमानों के हाथों से विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना करवाई। भजन संध्या में श्री गणेश महिला संकीर्तन मंडल की सदस्य सुधा सोबती, सरोज, रजनी शर्मा, सीमा, मैना शेखावत, ज्योति गुरनानी, सरिता मिश्र ने विभिन्न देवी-देवताओं के मनमोहक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। प्रवक्ता मोहन सोनी ने बताया कि इस मौके पर विजय हांडा, जवाहरलाल चावला, अनिल जैन, मदन सिडाना, देवेन्द्र खुराना, रामचन्द्र खुराना , कमल तिन्ना, भीम सोनी, मुकेश तलुजा आदि उपस्थित थे।

जय महाकाली एवं भैरव मंदिर का वार्षिक उत्सव आज से: शहर के 163 पी ब्लॉक स्थित श्री जय महाकाली एवं भैरव मंदिर का वार्षिक उत्सव गुरुवार से धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी अशोक साही ने बताया कि वार्षिक उत्सव के पहले दिन 17 मई को शाम 6 से 8 बजे तक झंडा पूजन होगा। इसके साथ ही सवामणि खीर का भोग लगाया जाएगा। 18 रात्रि 9.15 बजे जागरण का आयोजन होगा। जागरण में मां चिंतपूर्णी संकीर्तन मण्डल द्वारा माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा। 19 को शाम 7 बजे भक्तों में प्रसाद का वितरण होगा।

खबरें और भी हैं...