पूजा कॉलोनी में 25 दिवसीय योग िशक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू
श्रीगंगानगर| पतंजलि योग समिति श्रीगंगानगर की ओर से बुधवार से पूजा कॉलोनी स्थित गली नंबर एक में 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ संदीप कासनियां, बलदेव सिंह, भारत स्वाभिमान के गिरधारी गुप्ता आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर रोजाना सुबह 6 से 7.30 बजे तक लगाया जाएगा। इसमें मंडल प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, मदनलाल खुराना, यशपाल छाबड़ा, निवेदिता खुराना, प्रिया गुप्ता द्वारा स्वस्थ रहने के लिए आसन एवं प्राणायाम करवाए गए। शिविर में सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर हरिकृष्ण ग्रोवर, देवेन्द्र पौद्दार, मृणाल शर्मा, खुशहाल शर्मा, दीपक जांगिड़, रवि कुक्कड़, मनोज शाक्य, दीपक ग्रोवर, हरिकृष्ण, अमरजीत सिंह, दीपक शेरेवाला आदि उपस्थित रहे।