पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं में मिलावट की जांच के लिए आए क्षेत्रीय प्रबंधक ना मंडी देखी, ना ही ट्रॉली चालकों से की पूछताछ

गेहूं में मिलावट की जांच के लिए आए क्षेत्रीय प्रबंधक ना मंडी देखी, ना ही ट्रॉली चालकों से की पूछताछ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

सरकारी खरीद के गेहूं में घटौती पूरी करने के लिए मंडी से गोदाम में पहुंचाते वक्त धर्मकांटे पर घटिया किस्म की गेहूं मिलावट करने का मामला उजागर होने के बाद गत दिवस भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रमनलाल मीणा जयपुर से श्रीगंगानगर पहुंचे। वे कल्पतरू गोदाम का रिकाॅर्ड देखकर ही वापस लौट गए। इस मामले में उन्होंने ना तो गोदाम तक गेहूं पहुंचाने वाले वाहनों के चालकों से इस संबंध में पूछताछ की तथा ना ही धर्मकांटे पर जाकर मौका देखा। भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगलवार को यहां पहुंचने के बाद स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर कल्पतरू गोदाम पहुंचे तथा यहां जमा किए गए गेहूं का रिकाॅर्ड देखा। उन्होंने कई थैलों में गेहूं की क्वालिटी भी देखी। मामले की जांच के लिए वे ना तो नई धानमंडी में आए तथा ना ही किसी से पूछताछ की। यहां तक कि मिलावट के मामले में संबंधित वाहनों के नंबर प्रकाशित करने के बावजूद चालकों से भी पूछताछ करना उचित नहीं समझा। जिस धर्मकांटे पर सरकारी खरीद के गेहूं में मिलावट की जा रही थी वहां की स्थिति का जायजा भी नहीं लिया। अब इस मामले में एफसीआई के ही कई कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर पुन: किसी अन्य राज्य के अधिकारी से जांच करवाने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...