पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक गांव की गायब नाबालिग लड़की गुजरात में मिली, दूसरे गांव की लापता

एक गांव की गायब नाबालिग लड़की गुजरात में मिली, दूसरे गांव की लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर ले गई नाबालिग को पुलिस ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र के गांव कोठारा से दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के नाना ने 28 अप्रैल को 54 एलएनपी निवासी युवक सुनील उर्फ शेरा पुत्र गुगलराम के खिलाफ दोहिती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि युवक की जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह नाबालिग को गुजरात की तरफ ले गया। इस पर पुलिस ने युवक के परिजनों और दोस्तों से जानकारी जुटाकर कच्छ इलाके के कोठारा से बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज कराकर बुधवार को युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं चूनावढ़ पुलिस थाना इलाके के गांव बख्तांवाली से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां की तरफ से दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मिट्ठुराम नामक एक युवक परिवादीया की 17 साल की पुत्री का बुधवार रात करीब आठ बजे घर से अपहरण कर ले गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...