दो बाइक भिड़ी, एक घायल, श्रीगंगानगर रैफर
घमंडिया| निरवाना के एमआरएम स्कूल गेट के सामने दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसा बुधवार रात पौने 10 बजे हुआ। हादसे में एक बाइक सवार के सिर व हाथ पैर पर चोटें आई हैं। घायल रणजीत (30) पुत्र गौरासिंह गांव बिशनपुरा का निवासी है। घायल को निरवाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रैफर कर दिया। घायल रणजीत ने बताया कि सामने से आ रहा बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया।