अंबेडकर सामुदायिक केंद्र में अधूरे निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग
श्रीगंगानगर| भीम सेना (भारत) की बैठक अंबेडकर सामुदायिक केंद्र पर मुख्य महासचिव भीम कासनियां की अध्यक्षता में की गई। इसमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र में अधूरे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रस्ताव पास किया गया कि यदि शीघ्र ही सामुदायिक केन्द्र में अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण नहीं किया गया तो भीम सेना के कार्यकर्ता सात दिन बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। साथी यशपाल, रामवीर सिंह, कृष्ण गोस्वामी, मामराज छिंपा, मुरारीलाल नायक, भुट्टो खान, राजकुमार वाल्मीकि, गुरदेव सिंह गिल, जगदीश सोनी, ध्यान सिंह मेहरा आदि उपस्थित थे।