पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2200 का आश्वासन था मिला 1600 क्यूसेक, किसान बोले धोखा हुआ

2200 का आश्वासन था मिला 1600 क्यूसेक, किसान बोले-धोखा हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर|गंगनहर में पूरा सिंचाई पानी देने की मांग को लेकर 16 मई को सैकड़ों की संख्या में किसानों ने कलेक्टर ऑफिस घेरा तो अधिकारियों ने बीबीएमबी की बैठक में गंगनहर में शेयर तय करवाकर 22 सौ क्यूसेक पानी देने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई बीबीएमबी की बैठक में गंगनहर में पानी का शेयर मात्र 16 सौ क्यूसेक तय किया गया है। इस निर्णय पर किसानों में मायूसी है। किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि अधिकारियों ने धोखा किया है। अब सभी किसान संगठनों की बैठक बुलाकर आंदोलन का निर्णय लेंगे।

खबरें और भी हैं...