श्रीगंगानगर|गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी 20 मई को सुबह 10 बजे जवाहर नगर गगन पथ स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित की जाएगी। मंच के महासचिव मनीराम सेतिया ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दौलतराम अनपढ़ करेंगे। मंच कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा व मनीराम सेतिया ने बताया कि काव्य गोष्ठी में गंगानगर के वरिष्ठ एवं नवोदित साहित्यकार अपनी स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
साहित्य