स्वच्छता सर्वेक्षण; 23 शहरों के नाम घोषित, हमारा नहीं
श्रीगंगानगर| देश के 4203 शहरी निकायों में केंद्र की तरफ से करवाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के लिए बुधवार को पहले स्तर पर रुझान जारी हुआ। इसमें केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए 23 अवार्डों में श्रीगंगानगर का नाम शामिल नहीं है। राजधानी जयपुर को सफाई में सबसे तेज बढ़ती राजधानी व कोटा को इंडिया बेस्ट सिटी इन सिटी फीडबैक का अवार्ड दिया गया। सूची में प्रदेश से केवल ये दो ही शहर शामिल हैं। श्रीगंगानगर शहर का कहीं नाम नहीं होने का बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि केंद्र की टीम को शहर में दौरा करने के दौरान अनेक जगह गंदगी के ढेर मिले थे। लोगों को डस्टबिन की जानकारी तक नहीं है। वहीं, शहर में ही अनेक कॉलोनियों में लोग खुले में शौच करने जाते मिले। सिटीजन फीडबैक भी अच्छा नहीं मिला।