पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चालान काटने का डर दिखा हवलदार ने किसान से मांगा बोतल खर्च, वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

चालान काटने का डर दिखा हवलदार ने किसान से मांगा बोतल खर्च, वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में तीन पुली की घटना: नाका लगा कुर्सी पर बैठे हलवदार ने किसान से कहा- तुम जैसों से ही हमें मिलता है खर्चा

श्रीगंगानगर। यातायात नियमों की आड़ में वाहन चालकों से बोतल खर्च के नाम पर रिश्वत मांग रहे पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अक्सर विवादों में रही यातायात पुलिस का यह मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने भी देर नहीं लगाई और एक हवलदार को लाइन हाजिर कर दिया। यातायात थाना प्रभारी कुलदीप चारण के मुताबिक यह वीडियो बुधवार का ना होकर सोमवार या रविवार का हो सकता है।

जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस के हवलदार सत्यप्रिय बिश्नोई और एक कांस्टेबल को तीन दिन के रोस्टर के दौरान तीन पुली पर लगाया गया था। इस दौरान संभवतया सोमवार को वहां से गुजर रहे एक किसान को पुलिस ने रोक लिया। किसान के रुकते ही हवलदार ने पूछा कहां से आ रहे हो? इस पर किसान ने पंजाब के किलियांवाली इलाके से आना बताया। पुलिसकर्मी ने किसान से आईडी मांगी। किसान ने आईडी सात जैड स्थित घर में होने का हवाला दिया। इस पर पुलिसकर्मी ने किसान से बोतल खर्च मांग लिया। किसान ने रुपए नहीं होना बताया तो पुलिसकर्मी बोला कि सरदार होकर यह बात करते हो, सरदार ही तो देकर जाते हैं। यदि तुम ऐसा करोगे तो कैसे चलेगा।

अभी लाइन हाजिर, आगे होगी विभागीय कार्रवाई

यातायात थाना प्रभारी कुलदीप चारण ने बताया कि बोतल खर्च मांगने का वीडियो सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए हवलदार सत्यप्रिय बिश्नोई को लाइन हाजिर कर दिया है। यह गंभीर मामला है। इसके अलावा आगामी दिनों में जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...