- Hindi News
- National
- युवक लोहे की रॉड से ठीक कर रहा था टीन, हाई टेंशन तारों की चपेट में आया, मौत
युवक लोहे की रॉड से ठीक कर रहा था टीन, हाई टेंशन तारों की चपेट में आया, मौत
श्रीगंगानगर|सदर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक की बिजली की हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा होने पर परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने युवक के बड़े भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव 6 वाई निवासी कुलविंद्र सिंह (30) पुत्र सुखदेव सिंह मजहबी सिख ने बताया कि मंगलवार रात को तेज हवाएं चलने के बाद उनके घर की छत पर रखे टीन बिखर गए। इन्हें परिवादी का छोटा भाई जसविंद्र सिंह(28) लोहे की रॉड लेकर ठीक कर रहा था। इस दौरान रॉड छत के नजदीक से गुजर रही हाई टेंशन तारों से टकरा गया।
इससे जसविंद्र को जोरदार झटका लगा और वह अचेत हो गया। तब परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसविंद्र के एक पुत्र व एक पुत्री है और वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।