- Hindi News
- National
- रोजगार पाने के लिए विद्यार्थी क्या विषय चुनें, यह आज बताएंगे शिक्षाविद राजेंद्र कड़वासरा
रोजगार पाने के लिए विद्यार्थी क्या विषय चुनें, यह आज बताएंगे शिक्षाविद राजेंद्र कड़वासरा
भास्कर संवाददाता, श्रीगंगानगर।
स्कूल-कॉलेजों की सभी परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और परीक्षाओं के बाद काॅलेज या विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावक यही सोच रहे हैं कि नए शिक्षण सत्र में बच्चे के लिए कौन सा विषय चुनें।
स्कूली विद्यार्थी यह सोच रहे हैं कि उन्हें आगे किस विषय से पढ़ाई करनी है, वहीं, कॉलेज शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए रोजगार सबसे बड़ा पहलू है। विद्यार्थियों के लिए रोजगार का क्षेत्र चुनना भी कठिनाई भरा है। ऐसे में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की इस समस्या के समाधान और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए दैनिक भास्कर के विशेष कार्यक्रम “भास्कर संवाद’ में इस बार डा. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के बॉटनी विभाग के लेक्चरर राजेंद्र कड़वासरा मौजूद रहेंगे। कोई भी विद्यार्थी या अभिभावक गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे तक भास्कर कार्यालय में 8318280602 नंबर पर फोन करके शिक्षाविद कड़वासरा से मार्गदर्शन ले सकते हैं।