5वीं बोर्ड परिणाम की री-चेकिंग के लिए 30 तक होंगे आवेदन
श्रीगंगानगर| प्राथमिक शिक्षा अधिगत स्तर मूल्यांकन परीक्षा 2018 (5वीं) बोर्ड के परिणाम बीते दिनों डाइट के माध्यम से जारी हो चुके हैं। अब जिले का कोई भी राजकीय या गैर राजकीय विद्यालय अंकों की पुनर्गणना कराना चाहता है तो उसे 30 मई तक आवेदन करना होगा। 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रभारी रामदेव चुघ ने बताया कि जो विद्यालय री-चेकिंग कराना चाहते हैं कि उन्हें 50 रुपए प्रति विषय के हिसाब से शुल्क का ड्राफ्ट बनवाकर 30 मई से पहले जमा कराना होगा। यह ड्राफ्ट अध्यक्ष डाइट विकास एवं प्रबंध समिति चूनावढ़ के नाम से बनवाकर अपने ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) को जमा कराना होगा।