आजीविका मिशन से जुड़ीं दो हजार महिलाएं
श्रीगंगानगर| चूनावढ़ में बुधवार को श्रीगंगानगर जिले का चतुर्थ क्लस्टर स्तरीय फैडरेशन मैसर्स अनोखी उम्मीद राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति चूनावढ़ शुरू हुई। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तत्वाधान में शुरू समिति का उद्घाटन मुख्य अतिथि टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एम.एम. सक्सेना एवं जिला उद्योग की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने किया। चूनावढ़ ग्राम के आसपास के 26 गांवों के 171 स्वयं सहायता समूह की दो हजार से अधिक गरीब महिलाओं को इससे जोड़ा गया है।