पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवासीय प्रशिक्षण शिविर का जताया विरोध

आवासीय प्रशिक्षण शिविर का जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| शिक्षा विभाग द्वारा एसआईक्यूई के आवासीय प्रशिक्षण शिविर के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का शिष्टमंडल बुधवार को डीईओ प्रारंभिक से मिला। शिक्षकों ने अपना विरोध दर्ज करवाकर उन्हें ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने आवासीय शिविर को गैर आवासीय करने और प्रशिक्षण स्थल जिला मुख्यालय करने की मांग की। जिला मंत्री राधेश्याम यादव ने बताया कि इस बारे में पहले ही कलेक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है। इस पर डीईओ हरचंद गोस्वामी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्दी ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह गिल, सुभाष सहारण, राजेंद्र टाक, तेजप्रताप सिंह यादव सहित विभिन्न शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...