पुलिस जवाबदेही समिति की बैठक में 11 प्रकरणों पर सुनवाई
श्रीगंगानगर| जिला स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। इसमें 11 नए प्रकरण प्राप्त कर सुनवाई की गई। पुलिस जवाबदेही समिति की बैठक में पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, समिति अध्यक्ष सुखदेव सिंह मान, समिति सदस्य शिव स्वामी, पूर्व जिला प्रमुख एवं समिति सदस्य सीताराम मौर्य एवं गगनदीप कौर ने परिवादियों की समस्याएं सुनकर राहत देने के लिए आश्वस्त किया।