लॉयन्स क्लब सेंट्रल के रवि कटारिया अध्यक्ष व आशीष अरोड़ा बने सचिव
श्रीगंगानगर| लॉयंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल की नई टीम की घोषणा क्लब की साधारण सभा में की गई है। नए सत्र के लिए क्लब का अध्यक्ष रवि कटारिया को बनाया गया है। वहीं आशीष अरोड़ा को फिर से सचिव होंगे तथा ललित लूणा को कोषाध्यक्ष, राजेश सिंगल को मेंबरशिप डायरेक्टर, विमल बिहाणी वरिष्ठ सलाहकार, रमेश मित्तल, गौरीशंकर मित्तल, शरद अरोड़ा को निर्देशक व सलाहकार मनोनीत किया गया। महेश गणेशगढ़िया, डॉ रामकिशन थरेजा, गणेश श्रीवास्तव को निर्देशक, केवल सचदेवा व विजय वर्मा को प्रथम व द्वितीय उपाध्यक्ष, विक्रम शर्मा को सह सचिव, शैलेन्द्र चौहान को टेल ट्विस्टर, दीपक बेदी को टेम्मर बनाया गया। सचिव आशीष अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष क्लब पौधारोपण, लंगर, नेत्रदान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, थैलेसीमिया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा व ट्रैफिक सुरक्षा के लिए प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। नॉमिनेशन समिति के चेयरमैन रमेश मित्तल व राजेश सिंगल की मौजूदगी में नई टीम घोषित की गई।