सोहागपुर | एसजेएल उत्कृष्ट विद्यालय से कक्षा 12 वीं के सात विद्यार्थियों को शासन की योजना के अंतर्गत लैपटाॅप मिलेगा। प्राचार्य एच भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक आैपचारिकता पूरी हो चुकी हैं। अध्यापक अमृता दुबे ने बताया कि रितिक कपरिया, गुलाब कुशवाहा, मुकुल चौरसिया, शुभम रघुवंशी, राहुल कुशवाहा, रोहित उइके, गौतम अहिरवार को लैपटाॅप मिलेगा।