पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल रोड जर्जर, चालक परेशान

अस्पताल रोड जर्जर, चालक परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहागपुर| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच मार्ग बदहाल हो चुका है। स्टेशन रोड से करीब सौ मीटर का रास्ता वाहनों के चलने लायक नहीं बचा है। जहां-तहां गड्ढे हो गए हैं। अमूमन मरीज अस्पताल ऑटो रिक्शा से जाते हैं। इस सौ मीटर की सड़क पर ऑटो की रफ्तार महज 5 किमी प्रतिघंटा हो जाती है। यही हाल दुपहिया और चार पहिया वाहनों का है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को दचके खाने पड़ते हैं। कई जनप्रतिनिधि भी इस रास्ते से निकलते हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। अस्पताल भवन निर्माण के समय लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को बनाया था। अब सड़क चलने लायक भी नहीं बची। संतोष मालवीय ने बताया कि सड़क लोक निर्माण विभाग के पास है। बावजूद इसके हम सड़क बनाएंगे। टेंडर लगाए हैं। जल्द सड़क का निर्माण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...