पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मम्मी पापा की दिशा से सिविल जज बने अर्जित

मम्मी-पापा की दिशा से सिविल जज बने अर्जित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहागपुर| 12वीं के बाद मम्मी-पापा ने बीए एलएलबी आनर्स की पढ़ाई करने के लिए डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में प्रवेश दिलाया। यह निर्णय और दिशा उन्होंने दी। पढ़ाई के दौरान मैंने वकालत न करते हुए सीधा न्याय करने का दृढ़ निश्चय किया। बस इसी लक्ष्य को साधते हुए सिविल जज की तैयारी की। सागर में कोचिंग और पढ़ाई की। आॅनर्स में विश्वविद्यालय से गोल्ड मैडल मिला। सिविल जज परीक्षा परिणाम आए तो प्रदेश में तृतीय स्थान मिला। यह कहा अर्जित दुबे ने। अर्जित के पापा अरुण दुबे कन्या शाला में शासकीय शिक्षक हैं, मां जागृति दुबे ग्रहणी हैं। अर्जित अपने दादा रिटायर प्राचार्य आरएस दुबे व दादी पुष्पा दुबे से मार्गदर्शन लेते रहे। सिविल जज के 93 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। अर्जित ने बड़ी सफलता हासिल कर नगर को गौरवांवित किया है। सिविल जज बनने की खबर आते ही अर्जित के घर में जश्न का माहौल है।

खबरें और भी हैं...