- Hindi News
- National
- भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल हुईं महिलाएं, जगह जगह हुआ स्वागत , 21 पंडितों का किया सम्मान
भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल हुईं महिलाएं, जगह-जगह हुआ स्वागत , 21 पंडितों का किया सम्मान
सोहागपुर| रानी लक्ष्मीबाई मंच से परशुराम की शोभायात्रा मंगलवार को निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए विवेकानंद स्कूल पहुंची। शोभायात्रा में परशुराम की भूमिका में इंद्रकुमार दीवान, पंडित मनमोहन मुद्गल, पंडित राजेंद्र सहारिया, कैलाशचंद्र परसाई सवार थे। इसमें डीआर तिवारी, संजीव शुक्ला, सौरभ तिवारी, प्रशांत बसेड़िया, अमित परसाई, अश्विनी सरोज सहित अन्य समाज के लोग शामिल थे।
माखननगर| परशुराम जयंती पर सर्व ब्राहाण समाज ने शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह कांग्रेसियों ने स्वागत किया। यात्रा वीर बंबू चौराहा, डेरिया लाइन, शनिचरा बाजार, बस स्टैंड, श्री हित काम्पलेक्स से होती हुई परशुराम भवन पहुंची। जहां समाज के 21 पंडितों का सम्मान किया। शोभायात्रा में पंडित मनमोहन मुदगल, पंडित बलदेव परसाई, पीएन गुरू, गिरजाशंकर शर्मा, सविता दीवान व अर्जुन पलिया सहित अन्य उपस्थित थे।