आज 33 केवीए लाइन 5 घंटे बंद रहेगी 3 सब स्टेशन होंगे प्रभावित
सोहागपुर | 33 केवीए लाइन बुधवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। ग्रामीण एई आरके दुबे ने बताया प्री मानसून मेंटेनेंस में 33 केवीए शटडाउन रहेगी। 5 घंटे तक लाइन पर सुधार कार्य किया जाएगा। इस वजह से कामती रामपुर और चारगांव सब स्टेशन की सप्लाई बंद रहेगी।