पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने सोहागपुर में चना खरीदी केंद्र खोलने की मांग की

किसानों ने सोहागपुर में चना खरीदी केंद्र खोलने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र सोहागपुर में खोले जाने की मांग किसानों ने की। इंद्रकुमार दीवान ने बताया सेमरी हरचंद में तीन समितियों को चना खरीदी का अधिकार दिया है। वहीं सोहागपुर में सात समितियां हैं। इनमें से किसी को भी चना खरीदी का अधिकार नहीं है। इससे किसानों को सेमरी तक चना ले जाने में परिवहन पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।

जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा के अंतर्गत सात में से कुछ समितियों को खरीदी का अधिकार मिलने से किसानों को परिवहन में सुविधा होगी। ने आईएएस अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ा सकते हैं। किसान की चना खरीदी अब तक शुरू नहीं होने से कांग्रेस ने ज्ञापन देकर समर्थन मूल्य पर चना खरीदी शीघ्र शुरू करने की मांग की। किसानों का कहना है दो माह से चना काटकर खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने कहा अल्प ऋण की बीमा राशि 1400 रुपए प्रति हेक्टेयर जिला सहकारी बैंक द्वारा काटी जा रही है, यह राशि तुरंत कम की जाए। वहीं किसान को काटी गई राशि की रसीद दी जाए। इसके अलावा तुअर की फसल का भुगतान अतिशीघ्र कराएं। तीन दिन में मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में दौलतराम पटेल, शैतानसिंह पटेल, आकाश चौरसिया, प्रशांत मालवीय सहित अन्य किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...