- Hindi News
- National
- एक सप्ताह बिटिया के विवाह का शेष, पिता कैसे करें व्यवस्थाएं नहीं मिली गेहूं की राशि
एक सप्ताह बिटिया के विवाह का शेष, पिता कैसे करें व्यवस्थाएं नहीं मिली गेहूं की राशि
बेटी के विवाह के लिए एक सप्ताह बचा है लेकिन समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचे दस दिन हो गए है। अब तक राशि नहीं मिली। बिना पैसे से विवाह की व्यवस्था कैसे करें। इससे पिता की परेशानी बढ़ती जा रही है। भौंखेड़ी निवासी पतिराम रावत ने बताया बिटिया की बारात 27 को आएगी। 7-8 दिनों में विवाह की व्यवस्था बिना पैसे के कैसे होगी। गेहूं तुलाई के समय समिति को विवाह का कार्ड लगाकर आग्रह किया था कि 4-5 दिनों में भुगतान हो जाए लेकिन समिति ने किसान के आग्रह का ख्याल नहीं रखा। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विषम परिस्थितियों में किसान का भुगतान पहले किया जाना चाहिए। दयाशंकर पुरोहित ने बताया 6 अप्रैल तक भुगतान हो चुके हैं। शासन की ओर से होशंगाबाद से प्रशासक आकर हस्ताक्षर करते हैं। फिर भुगतान होता है। पिछले एक सप्ताह से प्रशासन नहीं आए हैं। इसलिए भुगतान अटका है। मंगलवार को समिति ने कर्मचारी को हस्ताक्षर करवाने होशंगाबाद भेजा है। बुधवार को बैंक में सूची जमा करा देंगे।