सोहागपुर | सेकाखेड़ी में 12 मई को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। भोपाल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रधान आरक्षक राजेश कुमार ने बताया नीलेश पिता काशीराम अहिरवार(19) की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।