लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र दिया
सुभाष वार्ड क्रमांक एक में दीक्षा मेहरा पुत्री विजय मेहरा को लाडली लक्ष्मी प्रमाण पत्र व आधार कार्ड देकर योजना से लाभांवित किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रादेवी अहिरवार व कल्पना चौधरी, एएनएम सविता मंडल, आशा कार्यकर्ता ज्योति अहिरवार, सहायिका ललिता अहिरवार व वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।